फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Celebrated the birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas ji

जिलेभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas ji
यमुनानगर। जिलेभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में संत रविदास और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर समाज में छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा जिलेभर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान गुरु रविदास जी के जयघोष के जयकारे लगाए गए। इसके अलावा जगह-जगह पर झंडा रस्म का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-------------
फोटो-4
बिलासपुर। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री गुरु रविदास मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं हवन में आहुति डालकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान निशान साहिब की रस्म में मुख्य अतिथि पंकुश खुराना व उनकी पत्नी अनुक्रीति उपस्थित रहीं। समाजसेवी पंकुश खुराना ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज से धर्म, जाति के भेदभाव को खत्म किया। उन्होंने समाज को समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि मानव जाति या धर्म से नहीं बल्कि वह अपने अच्छे कार्मों से जाना जाता है।
विज्ञापन

------------------
फोटो-5
यमुनानगर। शिक्षा मंत्री कंवरपाल के छोटे भाई व भाजपा नेता अशोक चौधरी बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में गांव प्रताप नगर, बक्करवाला, कोट, पीपली माजरा, गुलाबगढ़, चुहड़पुर समेत कई स्थानों पर रविदास जयंती मनाई गई। इस दौरान रविदास मंदिर में झंडे की रस्म निभाई गई। अशोक चौधरी ने रविदासजी के व्यक्तित्व को स्मरण किया। इसी क्रम में एक सोच नई सोच संस्था द्वारा राधे कृष्ण महिला स्वयं सहायता समूह की माहिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के संस्थापक शशि गुप्ता ने बताया कि आईटीआई अधीक्षक सुधीर यश मदान के सहयोग से समान वितरित किया गया। यश मदान ने बताया कि हमें रक्तदान शिविर, पौधरोपण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे समाज हित के कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-6
----------------
रादौर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को गुरु रविदास जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता मांगेराम ने गांव घेसपुर, बुबका, सिली कलां, चमरोड़ी, जयपुर, सुखपुरा गांवों में पहुंचकर गुरु रविदास के मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान मांगेराम मारूपुर ने कहा कि भारत की भूमि संतों महापुरुषों की भूमि रही है। गुरु रविदास ने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि समाज की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां छोटे-बड़े का भेदभाव ना हो। समाज में सभी को समानता का दर्जा मिले।
फोटो-7
-----------------
रादौर। गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पार्षद महिंद्रपाल टीना ने किया। जिसके बाद शोभायात्रा रविदास मंदिर पटाक माजरी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रविदास मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में गुरु रविदास की सुंदर झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पार्षद महिंद्रपाल टीना ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
फोटो-8
-----------------
रादौर। शहर के छोटाबांस में बुधवार को गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इनसो जिला अध्यक्ष अजय राव व समाजसेवी विक्रम राव मुख्यातिथि उपस्थित रहे। अजय राव व विक्रम राव ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने दुनिया को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। मानव सेवा ही नारायण सेवा है, जिसमें उन्होंने मानव की सेवा कर उसे साबित किया। इसलिए हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए। जिससे समाज में फैली बुराइयों को दूर किया जा सके।
-----------------
जगाधरी। कल्याण कॉलोनी में बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राय सिंह गुर्जर ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता के विकास और कल्याण के लिए जो रास्ता दिखाया है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए। साथ ही समाज में हर जरूरतमंद लोगों को उसका अधिकार मिलना चाहिए।
इसी प्रकार गांव खेड़ा फार्म में गुरु रविदास महाराज का 645वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने मिलकर पूजन व हवन किया। मुख्यातिथि व समाजसेवी विजय ढिगंरा ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता के कल्याण के लिए भक्ति व आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने लोगों को सत्य व धर्म का मार्ग दिखाया। विजय ने लोगों को नशा मुक्त व मांसाहार मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
फोटो-9
फोटो-10
गुरु रविदास जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलने का किया आह्वान
यमुनानगर।
जिले के अन्य हिस्सों में भी संत श्री गुरु रविदास जी का 645वां जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान नगर निगम द्वारा महास्वच्छता अभियान चलाया गया।
गांव कान्हड़ी कला में संत श्री गुरु रविदास जी का 645वां जन्म उत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि इंडियन नेशनल लोकदल के एससी सेल के जिला अध्यक्ष सुरेश कांन्हड़ी ने झंडे की रस्म अदा कर हवन में भाग लिया। सुरेश ने कहा कि हमें गुरु रविदास जी के दिखाए हुए मार्ग पर हम सब को चलना चाहिए। हमें ऊंच नीच जात पात का भेदभाव मिटाकर एक दूसरे के साथ चलना चाहिए।
फोटो-40
यमुनानगर। इसी तरह से गांव बाड़ी माजरा में गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। बीएसपी प्रभारी जगजीत सिंह ने कहा कि हमें गुरु रविदास के सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। हर जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहब में भी गुरु रविदास की वाणी अंकित है। जब हम गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेकते हैं तो हम गुरु रविदास को भी माथा टेकते है।
----------------
यमुनानगर। गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा महास्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम कर्मचारियों ने रेलवे रोड व बाड़ी माजरा में सफाई की। इस दौरान डॉ. पायल व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने रेलवे रोड, आसपास की कॉलोनियों की गली व नाली की सफाई की। सफाई करने के बाद निगम कर्मियों ने कचरे का भी उठान किया गया। इसके अलावा लोगों सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर व नालियों में ठोस कचरा ना फेंकने के लिए जागरूक किया गया।
फोटो-11
----------------
रादौर। गांव बसंतपुरा में बुधवार को गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा मुख्यातिथि उपस्थित रहे। नेपाल राणा ने कहा कि गुरु रविदास एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने दुनिया को मानवता का संदेश दिया। रविदास ने हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज में मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी थी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने चाहिए।
फोटो-12
-------------
साढौरा। गांव रत्तूवाला में गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी निकाली इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन ने आहुति डाली। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी लोगों ने गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
---------------
रादौर। शहर के वार्ड नंबर चार में गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती मनाई गई। श्री गुरु रविदास सभा की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालकर सभी के लिए सुख शांति की कामना की गई। वहीं विशाल भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान ऋषिपाल नंबरदार ने कहा कि गुरु रविदास ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने सभी को आपस में मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाएं हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत का काम करेंगी।
फोटो-13
---------------
रादौर। गांव दौलतपुर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में धूमधाम से जयंती मनाई गई। मुख्यातिथि कांग्रेस जिला महासचिव परमजीत धीमान ने मंदिर में झंडे की रस्म अदा की। साथ ही हवन यज्ञ में आहुति डालकर सभी के लिए मंगल कामना की। परमजीत धीमान ने कहा कि गुरु रविदास किसी एक जाति विशेष के ना होकर समस्त मानव जाति के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने समाज से बुराई व जाति पात को दूर करने का काम किया। हमें गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास के लिए कार्य करने चाहिए।
-----------------
फोटो-39
जगाधरी। गांव शेरपुर, बलौली व कई अन्य गांवों में गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। युवा कांग्रेस नेता आकाश बतरा ने कहा कि सतगुरु रविदास ने सामाजिक समरसता व सद्भाव का संदेश दिया। रविदास के उच्च विचार आज भी हम सभी को सही मार्ग दिखाते है। महापुरुषों की वाणी का हम सभी को अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उनकी बाणी सादा और उच्च विचारों का जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
-----------------
साढौरा। गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में विधायक रेनू बाला ने गांव पिरथीपुर का माजरा, भम्भौली, दराजपुर, गंदापुरा, गौतम नगर, कलावड़, अजीजपुर, रामगढ़ माजरा, मरवा खुर्द, रसूलपुर, ज्ञयानेवाला समेत दर्जन गांवों में गुरु रविदास को नमन किया। रेनू बाला ने कहा कि देशभर में गुरु रविदास जी की जयंती उत्साह व उमंग के साथ मनाई जा रही है। रेनू बाला ने कहा कि हम सभी को सच्चे मन से गुरु रविदास के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही रविदास की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
फोटो- 14
----------------
सरस्वती नगर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। पूर्व जिला परिषद रीटा रानी ने गांव तलाकौर, नगला जागीर, जागधौली में पहुंचकर जोधपुर जोलित जागरण का शुभारंभ किया। रीटा रानी ने कहा कि गुरु रविदास जी एक ऐसे संत हुए जिन्होंने सबकी भलाई के लिए काम किया। उन्होंने सदा अपनी वाणी के माध्यम से समाज को सच्चाई का मार्ग दिखाया।

वहीं गांव महरमपुर भी गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. जगदीश मेहरमपुर ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महान भगत थे। भारत ऋषि, मुनियों, साधू संतों व महापुरुषों की भूमि है। उन्होंने कहा कि भगवान किसी एक के नहीं होते है। बल्कि भगवान हम सभी के होते है।
फोटो-15
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed