फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CCTV footage and suicide note seized

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी फुटेज व सुसाइड नोट कब्जे में लिया

Sun, 01 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage and suicide note seized
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। परवालो निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद कुमार की आत्महत्या के मामले में बूड़िया पुलिस ने बिगा प्लाईवुड फैक्टरी से मिली सीसीटीवी फुटेज व सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग का मिलान करने के लिए लैब में भिजवाया जाएगा। शनिवार को परिजनों ने मृतक प्रमोद का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। मामले में बूड़िया थाना पुलिस ने फैक्टरी मालकिन व मैनेजर सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। गांव परवालो निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार गांव में ही बिगा प्लाईवुड फैक्टरी में एक साल से सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
विज्ञापन

प्रमोद ने 26 सितंबर की रात को फैक्टरी के अंदर शराब पीते हुए विक्की, शौकीन, सन्नी व रिंपी ने वीडियो बनाई थी। मृतक के भाई ने बताया कि अगले दिन उसके भाई प्रमोद पर पर्स चाेरी करने का झूठा आरोप लगा दिया। वीरवार की शाम पांच बजे उसे फोन कर फैक्टरी में बुलाया गया था। यहां पर विक्की, शौकिन, सन्नी, रिंपी, फैक्टरी मैनेजर व फैक्टरी मालकिन परविंद्र लुथरा व उसके बेटे ने अपने दफ्तर में बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका फोन छीन लिया था। इस बात से ही वह आहत था। जिससे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह अपने घर के गेट पर गिर गया था। उसकी पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था। उसकी जेब से एक डायरी में सुसाइड नोट मिला था। बूड़िया थाना पुलिस ने मृतक के भाई विक्रम की शिकायत सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मामले में गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने रोष भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed