{"_id":"63125df2e436fc107854abdc","slug":"cctv-and-smart-tv-stolen-from-school-yamuna-nagar-news-knl119877494","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से सीसीटीवी और स्मार्ट टीवी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से सीसीटीवी और स्मार्ट टीवी चोरी
विज्ञापन
कपाल मोचन स्थित एमवीवी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक सप्ताह में दो बार चोरी हो गई। चोरों ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे व स्मार्ट टीवी चोरी कर लिया। प्रिंसिपल की शिकायत पर थाना बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे। उन्होंने 17 अगस्त को बंद पड़े कैमरों को चलाने के लिए जगाधरी से मैकेनिक को बुलाया गया था। मैकेनिक ने स्कूल में आकर जांच की तो उन्हें बताया कि कैमरों के तार टूटे पड़े हैं और चार कैमरे नहीं लगे हैं। इस बारे में उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।
मैनेजमेंट ने समझा कि हो सकता है स्कूल के ही किसी विद्यार्थियों ने यह हरकत की हो। पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को चोरी की शिकायत न देकर अपने स्तर पर छानबीन की। उन्होंने मैकेनिक को कैमरे लगाने को कहा। कैमरे लगाने वाला 24 अगस्त को स्कूल में आया।
विज्ञापन
उसे कहा गया कि वह स्मार्ट रूम में लगे स्मार्ट टीवी को उतार कर प्रिंसिपल कार्यालय में लगा दे। इसके लिए जब स्मार्ट रूम का ताला खोला गया तो वहां स्मार्ट टीवी ही नहीं था। तब उन्हें पता चला कि चोरों ने ही सीसीटीवी कैमरे व स्मार्ट टीवी को चोरी किया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।