फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Catch pits will be constructed at 275 locations in the city

Yamuna Nagar News: शहर में 275 स्थानों पर बनेंगे कैचपिट

Sun, 08 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Catch pits will be constructed at 275 locations in the city
ससौली रोड पर गंदगी से अटा नाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में बार-बार होने वाली सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए कैचपिट और जालियां लगाई जाएंगी। नगर निगम की ओर से 275 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिन पर यह कैचपिट बनाकर व जालियां लगाई जाएंगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही शहर में यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार गलियों और सड़कों पर पड़ा कबाड़, पॉलीथिन और अन्य कचरा हवा के साथ उड़कर नालियों में चला जाता है। बरसात के दौरान यही कचरा बहकर सीधे सीवरेज लाइनों में पहुंच जाता है, जिससे पाइप लाइनें चोक हो जाती हैं। नतीजतन सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और मुख्य सड़कों पर बहने लगता है।
विज्ञापन

इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आवाजाही भी प्रभावित होती है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलती, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। गंदा पानी सड़कों पर जमा रहने से मक्खी और मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई इलाकों में लोगों को बदबू के कारण घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सीवरेज लाइन पर 275 जगह पर कैचपिट व जालियां लगाई जाएंगी। इससे कूड़ा सीवरेज लाइन में जाकर उसे ब्लॉक नहीं करेगा। जल्द ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। -धीरज कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed