फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash theft by breaking the lock of Haryana Dairy

Yamuna Nagar News: हरियाणा डेयरी का ताला तोड़कर नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Cash theft by breaking the lock of Haryana Dairy
जगाधरी। शहर के परशुराम मंदिर स्थित हरियाणा डेयरी का ताला तोड़कर छह सौ रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। चोरी करने का आरोप मोहित उर्फ मरिंडा तथा उसके साथी रवि पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गोशाला कॉलोनी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भगवान परशुराम मंदिर के पास हरियाणा डेयरी के नाम से दुकान है। 24 तारीख को वह दुकान का ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर गया तो उसे दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के गल्ले से छह सौ रुपये गायब मिले। जब उसने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो रात करीब तीन बजे मोहित उर्फ मरिंडा अपने साथी रवि के साथ वहां पर घूमता मिला। उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर दुकान में चोरी की है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed