{"_id":"616dd0e0bb42942702238168","slug":"cash-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl869172155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की द्वारिकापुरी कालोनी में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अलमारी से 48 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। जगाधरी शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वारकापुरी कालोनी निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को उसकी पत्नी और मां गांव लोहारीवाला गए हुए थे। वह 15 अक्तूबर को उन्हें लेने के लिए गांव गया था। इस दौरान घर के मुख्य दरवाजे, कमरों व अलमारियों का ताला लगाकर गया था।
जब लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा था। अलमारी से 48 हजार रुपयेऔर जेवरात गायब थे। इसके अलावा बाथरूम के नलों की टोंटियां भी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों को सुराग लगाया जा रहा है।