फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and mobile phone stolen from teenager's bag

Yamuna Nagar News: किशोरी के बैग से नकदी व मोबाइल चोरी

Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile phone stolen from teenager's bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मीराबाई बाजार में खरीदारी करने आई किशोरी के बैग से छह हजार रुपये व मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय गौरी ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को मीराबाई बाजार में खरीददारी करने आई थी। इस दौरान दुकान पर खरीददारी कर रही थी, तभी अपना बैग दुकान पर एक तरफ रखा था। कुछ देर बाद जब बैग जांचा तो उसमें से छह हजार रुपये व मोबाइल चोरी थे। आसपास काफी तलाश की, पर नकदी व मोबाइल नहीं मिले। तब इसकी सूचना पुलिस को दी।


फैक्टरी से जेनरेटर की बैटरियां चोरी
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के बाडीमाजरा में फैक्टरी के जेनरेटर की दो बैटरियां चोरी कर ली गईं। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस काे दी शिकायत में गांव कामीमाजरा निवासी अमजद खान ने बताया कि उनकी बाडीमाजरा में फैक्टरी है। चार अक्तूबर की रात फैक्टरी के जनरेटर की दो बैटरियां चोरी हो गईं। इस बारे में फैक्टरी के कर्मचारियों ने बताया तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed