{"_id":"67116ba07bea6c83500b0db7","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127023-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी और लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी और लाखों के गहने चोरी
Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ दो लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
रपौली गांव निवासी बसंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को सुबह पौने 11 बजे घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह दोपहर 12 बजे वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे दो लाख रुपये, दो जोडी पाजेब, दो सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी चुटकियां, एक सोने की चेन, एक जोडी बालियां व अन्य आभूषण गायब मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, सेक्टर-17 निवासी संतोष वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह अपने परिवार सदस्यों के साथ ऊपर बने कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह जब वह जागी तो उसने देखा कि बाथरूम की ग्रिल टूटी हुई थी। घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से पांच हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने के कानों को कांटे, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।