{"_id":"60ce50718ebc3ef75470f214","slug":"cash-and-jewelry-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl73746730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों के ताले तोड़कर नगदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों के ताले तोड़कर नगदी और गहने चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने शहर की रामनगर व विष्णु नगर कालोनी स्थित दो घरों के ताले तोड़ 22 हजार रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को गई शिकायत में बैंक कालोनी निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उसका जेसीबी का काम है। उसने और शताब सिंह ने रामनगर में किराए पर कमरा लिया है। कमरे में रात के समय शताब सिंह रहता है और सुबह अपनी ई-रिक्शा लेकर मंडी में चला जाता है। शताब सिंह शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मंडी चला गया था।
दोपहर बाद जब शताब सिंह कमरे पर आया तो ताला टूटा मिला। उसने फोन पर इसकी सूचना उसे दी। जब वह कमरे पर पहुंचा तो उसने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर कमरे रखे जेसीबी का हाईड्रोलिक पंप कंट्रोल वाल, दीवान बैड के अदंर रखे 10 हजार रुपये, टैब, मोबाइल व अन्य सामान गायब मिला। उसने बताया कि दो माह पहले भी कमरे से जेसीबी की बैटरी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं विष्णु गार्डन निवासी तेजिंदर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जून को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान उसने घर पर ताला लगाया था। देर शाम जब लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठियां व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।