{"_id":"6ace88da4bb7a516cf0b2036","slug":"cash-and-jewelry-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-locked-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164554-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी
Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के शिव शंकर नगर में मटका चौक के पास चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने चोरों को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव शंकर नगर निवासी निर्मल शर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे से छह बजकर 15 मिनट के बीच चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर में घुसे और वहां रखी लोहे की अलमारी को तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे कपड़े, सोने-चांदी के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
बाद में चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सफेदे के 26 पेड़ काटकर किए चोरी
यमुनानगर। गांव महलावाली में स्कूल के पीछे पंचायत की जमीन पर लगे सफेदे के 26 पेड़ चोरों ने काटकर चोरी कर लिए। इसके अलावा 11 पेड़ कटे मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव महलावाली निवासी धर्मपाल ने शिकायत में बताया कि पांच से 10 अक्तूबर के बीच स्कूल के पीछे पंचायत की जमीन पर लगे सफेदे के 26 पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। मौके पर 11 अन्य पेड़ भी कटे हुए मिले। मामले में जगाधरी सदर थाना प्रभारी आंनद प्रकाश ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद