फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewellery stolen from two houses

Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from two houses
यमुनानगर। जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। रात के समय दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के जवाहर नगर निवासी बबली ने फरकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बबली ने बताया कि 21 जनवरी की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। सुबह उठने पर घर के कमरे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जब अलमारी व अन्य स्थानों की जांच की गई तो घर से 50 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का मंगलसूत्र, कमरबंद, दो चांदी के कड़े सहित अन्य आभूषण गायब मिले। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, गांव बलसवा में भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई है। गांव निवासी राजू ने व्यासपुर पुलिस थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 24 जनवरी की रात चोर उनके घर में घुस आए। चोर, घर से तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी मंगलसूत्र, एक कोका, एक चांदी की अंगूठी, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed