फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewellery recovered from Urdu translator during remand

Yamuna Nagar News: रिमांड में उर्दू अनुवादक से नकदी, गहने बरामद

Sun, 25 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery recovered from Urdu translator during remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अमेरिका में रह रहे एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी व प्रोफेसर कॉलोनी में प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने की आरोपी दिल्ली के बसंत कुंज निवासी परमजीत कौर का रिमांड शनिवार को पूरा हो गया। पूछताछ में सहयोग न करने पर पुलिस ने अदालत से उसका दोबारा रिमांड मांगा। इस पर अदालत ने उसे दोबारा दो दिन का रिमांड मंजूर किया। वहीं, दूसरे आरोपी तहसील के उर्दू अनुवादक इस्लामुद्दीन ने रिमांड के दौरान करीब साढ़े तीन लाख के गहने, नकदी व मोबाइल बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी परमजीत कौर ने फर्जी दस्तावेजों में अपने पिता की जन्मतिथि तक गलत दी। इस पूरे फर्जीवाड़ा में परमजीत कौर व इस्लामुद्दीन के साथ एसडीएम कार्यालय का कर्मी राममेहर, प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी कुमार सहित दस लोग शामिल हैं। यह सभी मिलीभगत कर प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार करते है और नगर निगम से उनकी प्रॉपर्टी आईडी बदलवा लेते। फिर उस प्रॉपर्टी को आगे बेच देते थे। रिमांड में कई अन्य प्रॉपर्टी बेचने के मामले भी सामने आ सकते है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा ने पहले परमजीत कौर को एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेचने के आरोप में पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। बाद में शहर थाना पुलिस ने परमजीत कौर को सितंबर 2023 में दर्ज धोखाधड़ी के केस में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। इस केस में आरोपी परमजीत कौर ने प्रोफेसर कालोनी में एक मकान के दस्तावेज बदलकर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब खुला, जब मकान खरीदने वाले वहां पर कब्जा करने गए। इस पर विवाद हुआ। अदालत में भी केस चला। बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर विक्रम अग्रवाल, दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल, आंचल, कंचन व अन्य पर केस दर्ज हुआ था। इस केस की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने नगर निगम व तहसील से रिकॉर्ड जुटाया। जिसमें पता लगा कि परमजीत कौर ने इस मकान को अपना बताकर विक्रम व अन्य को बेचा था।
रिमांड में की जाएगी करोड़ों रुपये की बरामदगी
आर्थिक शाखा इंचार्ज निरीक्षक सुभाष ने बताया कि आरोपी इस्लामुद्दीन ने प्रॉपर्टी नाम कराने के लिए एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी राम मेहर को सवा दो करोड़ रुपये, दलाल करनैल को एक करोड़ रुपये, प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी को एक करोड़ दिए थे। साढ़े तीन करोड़ अपने पास रखे थे। आरोपी परमजीत कौर को भी आरोपी ने एक करोड़ रुपये दिए थे। रिमांड के दौरान आरोपी से ये रुपये भी रिकवर करने हैं।


आरोपी परमजीत कौर से दस्तावेज व नकदी की बरामदगी करनी है। अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ करनी है। इसलिए उसे दोबारा रिमांड पर लिया गया है। उधर, एनआईआर राकेश कपूर के मामले में उर्दू अनुवादक से आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर रही है। - जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed