फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewelery stolen from bank manager's house

Yamuna Nagar News: बैंक मैनेजर के घर से नकदी व गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from bank manager's house
यमुनानगर। चोरों ने चोपड़ा गार्डन स्थित बैंक मैनेजर दीक्षा के घर को निशाना बनाकर वहां से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने के गहने व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी के समय मैनेजर अपने काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन



चोपड़ा गार्डन निवासी दीक्षा ने बताया कि वह एक बैंक में मैनेजर है। नौ फरवरी को वह अपने किसी काम से बाहर गई हुई थी। सोमवार दोपहर तीन बजे घर पहुंची। उसने घर का गेट खोला तो उसने देखा कि अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, तीन चांदी की सिक्के व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस दो-





मकान से मोटर व बैटरी चुराई

मॉडल कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि उसने सरोजिनी कॉलोनी में एक मकान खरीदा हुआ है। जिसकी वह रिपेयर करवा रहा है। रविवार शाम को वह उस मकान से अपने घर मॉडल कॉलोनी आ गया था। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे वह सरोजिनी कॉलोनी में पहुंचा। उसने देखा कि वहां से उसकी पानी की मोटर, इनवर्टर बैटरी, पांच सिवरेज ढक्कन व अन्य सामान चोरी था। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

केस तीन


मकान में लगा गेट चुराया
जगाधरी। इसी तरह सेक्टर 17 में भी चोरी हो गई। सेक्टर 17 निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसका एक मकान शिवपुरी बी कॉलोनी में है। जिसमें उसने लोहे का गेट लगा रखा था। सुबह जब वह अपना मकान देखने गया तो उसका लोहे का गेट चोरी था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

केस चार
हजारों रुपये व जेवर ले उड़े
जगाधरी। अशोक विहार कॉलोनी में चोर बैड पर रखा पर्स उड़ा ले गए। अशोक विहार कालोनी निवासी शीशपाल ने बताया कि सुबह वह अपने घर पर नहाने के लिए बाथरूम में गया। नहाने से पहले उसने अपना पर्स व मोबाइल बैड पर रख दिया। जब नहाकर वापस आया तो बैड से उसका मोबाइल, पर्स, सोने की अंगूठी व चेन गायब थी। पर्स में 17 हजार रुपये थे। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


केस पांच
रिश्तेदारी में गई महिला, पीछे से सामान साफ
साढौरा। नई टोली मोहल्ला निवासी अंजू सैनी ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। वहां से वापस लाैटी तो उनके मकान से एसी, दस हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए गए थे। जांच में पता चला कि उनके मकान में चोर दीवार फांदकर घुसा। बाथरूम से टूंटियां भी चोरी कर ली गई। साढौरा थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed