फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewelery seized from two houses

Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी और आभूषण किए पार

Sun, 19 May 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery seized from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। झिझरो गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बना साढ़े छह लाख रुपये की नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में झिझरो के देवी चंद ने बताया कि वह किसान है। रात को वह अपने परिवार के साथ घर में चौबारे पर बने दो कमरों के बाहर सो रह था। सुबह लगभग तीन बजे पत्नी की आंख खुली तो वह वह अंदर कमरे में गई तो उसने सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर बेड के अंदर रखे बाक्स से पांच लाख रुपये तथा करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के आभूषण गायब मिले।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसे पता चला कि चोरों ने उनके पड़ोसी अशोक के घर से भी चोरी की है। अशोक ने बताया कि उनकी माता अलग कमरे में सो रही थी। चोर उनकी माता के कमरे में घुसे और वहां बाक्स से डेढ़ लाख रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। जाते समय कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। सुबह उसकी मां की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed