फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against tehsildar and other staff

भूमि रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ के आरोप में तहसीलदार समेत चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against tehsildar and other staff
गांव बुबका में भूमि विवाद को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। रादौर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी व शिकायतकर्ता के बड़े भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बुबका निवासी रमेश कुमार ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सोम प्रकाश ने भूमि के बंटवारे को लेकर तहसील रादौर में तकसीम का दावा किया हुआ था, जिसमें दावा मंजूर हो गया था। इसके बाद उन्होंने मामले की अपील कमिश्नर अंबाला के पास की, जहां से दावा खारिज हो गया था। उन्होंने मामले को लेकर हाईकोर्ट में 25 मार्च 2021 को भी अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में 28 अप्रैल 2021 को आदेश पारित किए थे, जिसके मुताबिक यह स्पष्ट किया गया था कि 30 जून तक किसी प्रकार की कोई बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अधिकारियों द्वारा 29 अप्रैल को भूमि पर दखल की प्रक्रिया की गई। 29 अप्रैल को ही इंतकाल दर्ज किया गया और रोजनामचे में दखल दर्ज किया गया। वहीं 30 अप्रैल को दखल कार्रवाई को दर्ज किया गया। इसके बाद प्रार्थी ने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देकर अधिकारियों के समक्ष भूमि के दखल को रद्द करने की मांग की। आरोप है कि अधिकारियों ने आपस में मिलीभगत करके दखल कार्रवाई 29 अप्रैल व 30 अप्रैल को काट दिया और ओवर राइटिंग करके उसकी जगह दिनांक 28 अप्रैल लिख दिया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता रमेश कुमार जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मिला, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रादौर पुलिस को सोमप्रकाश, तहसीलदार रादौर सुरेश कुमार, कानूनगो संजीव कुमार, पटवारी सुमित कुमार पर जालसाजी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस बारे थाना रादौर प्रभारी सुखविंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed