फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case on the President of Haryana Bahujan Kranti Morcha

Yamuna Nagar News: हरियाणा बहुजन क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case on the President of Haryana Bahujan Kranti Morcha
जगाधरी तहसीलदार कार्यालय में घुसकर तहसीलदार जोगिंदर शर्मा व पटवारी अभिषेक से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने गोशाला कॉलोनी निवासी व हरियाणा बहुजन क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष दरबारी लाल चौहान को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब तहसीलदार पटवारियों की बैठक ले रहे थे तब दरबारी लाल चौहान ने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनसे अभद्रता व मारपीट की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने पटवारी अभिषेक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उधर, इस मामले में मोर्चा के अध्यक्ष से बात करनी चाही तो उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पटवारी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को तहसीलदार जोगिंदर शर्मा कार्यालय में पटवारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान वहां पर दरबारी लाल पहुंच गया। बैठक के दौरान ही वह अंदर आ गया। इस पर तहसीलदार ने उसे कहा कि कुछ देर की बैठक है, इसके बाद वह उनकी समस्या सुन लेंगे। इसके बाद तहसीलदार बैठक लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दरबारी लाल चौहान ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुलाया। जबरदस्ती अंदर बैठक में घुस गया। विरोध करने पर उसने अभद्रता और मारपीट की। तहसीलदार को जबरन कार्यालय के अंदर बंद कर दिया। आरोप है कि दरबारी लाल चौहान पटवारियों को ब्लैकमेल करता है। तहसीलदार से भी वह पैसे मांग रहा था। आरोपी ने ऐसा कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, उनसे अभद्रता की। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।

सेक्टर 17 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी दरबारी लाल चौहान को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अभद्रता समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed