फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case on people in case of Digha incident

दहेज उत्पीड़न मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case on people in case of Digha incident
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सावनपुरी निवासी नेहा क्वात्रा की शिकायत पर की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सावनपुरी निवासी नेहा क्वात्रा ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो दिसंबर 2008 को लुधियाना की गुरु सागर विहार कॉलोनी निवासी रमन क्वात्रा के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ी। इस दौरान उसके मायके वालों ने कई बार उनकी मांग पूरी की, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। कुछ दिनों पहले आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। यहां आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति रमन क्वात्रा, ससुर रामनाथ क्वात्रा, ननद अनु चोपड़ा व ननदोई सत्यम चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed