फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case on 29 people in six cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के छह मामलों में 29 लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Case on 29 people in six cases of dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के छह मामलों में पुलिस ने 29 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने उनसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मारवा कलां निवासी नीलम ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले राम कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर एक दिन आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने नीलम के पति राम कुमार, सास रामकली, देवर काला, निर्मला देवी, मंदिर व परमजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव फेरूवाला निवासी नीलम ने अपने पति कर्मजीत सिंह, ससुर मामराज, जेठ शीशपाल व जेठानी रीना पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह, मिल्क खास निवासी सरला ने बताया कि शादी के बाद उसके पति रविंद्र, सास महेंद्रो कौर, अंजू व उषा ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, मायापुरी कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी 2015 में प्रणव शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में महिला के पति प्रणव, सास सविता, ससुर कर्मवीर, ससुराल पक्ष के रिया, संजय व संगीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह प्रतापनगर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed