फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   case filed on depot owner

डिपो होल्डर पर फर्जी दस्तावेजों से बीपीएल कार्ड बनवाकर राशन हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
case filed on depot owner
गांव बापौली में डिपो संचालक पर एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से बीपीएल कार्ड बनवाकर वर्षों तक राशन हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने डिपो संचालक पर जालसाजी का मामला दर्ज किया है। गांव बापौली निवासी शरण कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि डिपो संचालक कुलदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेजों से उसका बीपीएल कार्ड बनवाकर एक सितंबर 2013 से 1 दिसंबर 2020 तक लगभग 7 वर्षों तक उसके नाम पर राशन हड़पा है। इसकी जानकारी मिलने पर मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि डिपो संचालक पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed