{"_id":"66970e6660916bb8550befb4","slug":"case-filed-against-those-who-blocked-the-road-two-murder-accused-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122150-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जाम लगाने वालों पर केस दर्ज, दो हत्यारोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जाम लगाने वालों पर केस दर्ज, दो हत्यारोपी भेजे जेल
Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। छप्पर गांव में खेत की डोल काटने पर हुए झगड़े में आरोपियों ने पीट-पीट कर विरेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। इस पर लोगों ने अंबाला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया था। पुलिस जाम लगाने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं हत्या करने के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जाम से हाईवे पर लंबी-लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस पर थाना छप्पर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। हेड कांस्टेबल युवराज सिंह की शिकायत पर अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, सुमेर चंद, सतीश, नरेश, निखिल, अजय, राजू, अनिल व रमेश सैनी के खिलाफ हाइवे जाम करने पर केस दर्ज किया है।
उधर, पुलिस ने विरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने गौरव की शिकायत पर राजिंद्र, सोहन, मनीष, मोहन, संजीव, सौरव, बंटी व विपिन के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मोहन व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं।