फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against electricity corporation in child's death case

Yamuna Nagar News: बच्चे की मौत के मामले में बिजली निगम पर केस

Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against electricity corporation in child's death case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। धर्मकोट में 12 वर्षीय तनिष्क शर्मा की हाईटेंशन तार से करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्चे के दादा सतीश कुमार के बयान पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
दादा ने बयान में कहा कि उनके गांव में बिजली की हाई टेंशन तारें बहुत ढीली व नीची हैं। कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों अधिकारियों को इन्हें टाइट व ऊंची करने बारे कहा गया, परंतु उनकी बिजली निगम ने सुनवाई नहीं की। ऐसे में विभाग की लापरवाही के कारण उसके पोते की मौत हुई है।
विज्ञापन

तनिष्क राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था, जिसकी हादसे में मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मंगलवार शाम तनिष्क गांव की गली पर दो दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसकी पतंग उड़ाते समय डोर घर की छत के पास से निकल रही हाईटेंशन तार पर फंस गई। डोर निकलने के लिए वह छत पर हाईटेंशन तार के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही तार से डोर निकालने लगा, तभी जोरदार धमका हुआ। 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आते ही तनिष्क झुलस गया फिर दूर जा गिरा। उसके दो दोस्त डर कर भाग गए। बाद में परिजनों को हादसे का पता लगा तो वो तनिष्क को व्यासपुर के निजी अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सक ने यमुनानगर के निजी अस्पताल भेजा। यमुनानगर अस्पताल में चिकित्सकों ने तनिष्क को मृत घोषित कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि जिले में विभिन्न स्थानों पर घरों के पास हाईटेंशन लाइनें निकली हैं। इनसे आए दिन हादसे होते हैं। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो गई है। लोगों घरों के पास से हाईटेशन लाइन हटाने की गुहार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed