फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against eight in-laws in three cases of dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight in-laws in three cases of dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हुडा थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी गांव रसूलपुर निवासी संदीप बख्शी से हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही ससुराल वाले उसे मायके से और दहेज लाने को कहने लगे। मांगें पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने महिला के पति संदीप बख्शी, सांस मधुबाला, ससुर कृष्ण चंद व संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं, आजाद नगर की सरोज सिंह ने थाना शहर यमुनानगर में दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी सलेंद्रा सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व सास ममता शाही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार दोनों पक्षों की बातचीत भी हुई, लेकिन आरोपियों की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस पर परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी की शालू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अमित शर्मा से हुई थी। शादी में मिले सामान से खुश न होकर आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसके पति अमित शर्मा व अनु ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने अमिति व अनु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed