फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against accountant of BDPO office for tampering with government records

सरकारी रिकार्ड खुर्दबुर्द करने के आरोप में बीडीपीओ कार्यालय के लेखाकार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accountant of BDPO office for tampering with government records
यमुनानगर/साढौरा। साढौरा बीडीपीओ कार्यालय लेखाकार शमशेर सिंह पर विभिन्न योजनाओं और नीलामी से संबंधित रखे सरकारी रिकार्ड को खुर्द बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई साढौरा थाना पुलिस ने बीडीपीओ भजन लाल की शिकायत पर की है। बीडीपीओ भजन लाल ने इस मामले में 19 मई को पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन

बीडीपीओ भजन लाल ने बताया कि गांव पांडों, कनीपला व राजपुर में पंचायत समिति की खेती की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा नाजायज तौर पर खेती किए जाने बारे उन्हें शिकायत मिली थी। मौका करने पर इस पर करीब एकड़ जमीन पर खेती होना पाया गया। लेकिन खेती करने वाले इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पंचायत समिति की जमीन का रिकार्ड लेखाकार के पास होता है। इसलिए जब लेखाकार शमशेर सिंह से यह रिकार्ड तलब किया गया तो वह इसे पेश नहीं कर पाया। इस बारे में शमशेर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा तो उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। बीडीपीओ भजन लाल ने बताया कि लेखाकार के पास ही विवेकाधीन ग्रांट व पंचायत समिति की जमीनों की बोली सहित कई अन्य योजनाओं का रिकार्ड होता है। लेकिन कई बार तलब किए जाने के बावजूद वह कोई भी रिकार्ड पेश नहीं कर पाया है। शक जाहिर किया जा रहा है कि शमशेर ने इन योजनाओं में की गई हेराफेरी को छिपाने के लिए रिकार्ड को खुर्दबुर्द किया है।
विज्ञापन

साढौरा एसएचओ दिनेश ने बताया कि बीडीपीओ की शिकायत के बाद 24 मई को लेखाकार शमशेर सिंह को जवाब देने के लिए बुलाया गया था। शमशेर सिंह ने 28 मई को लिखित में अपना स्पष्टीकरण दिया। शमशेर सिंह के स्पष्टीकरण बारे डीडीपीओ से राय मांगी गई थी। डीडीपीओ कार्यालय से मिली राय के आधार पर लेखाकार शमशेर सिंह के विरुद्ध सरकारी रिकार्ड को खुर्दबुर्द करने का जिम्मेदार पाया गया है। इसलिए लेखाकार शमशेर के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed