फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against 60 people including 17 named accused for blocking the road

Yamuna Nagar News: सड़क जाम करने पर 17 नामजद समेत 60 पर केस

Wed, 25 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 60 people including 17 named accused for blocking the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बच्चियों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने महिलाओं समेत 17 आरोपियों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसआई की शिकायत पर बूड़िया थाने में केस दर्ज के किया गया है।
बूड़िया थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर बीते सोमवार को कुछ संगठनों की महिलाओं और आसपास के लोगों ने हंगामा किया था। आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था। साथ ही इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद इस मामले में पुलिस ने जाम लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एएसआई सुनील कुमार की शिकायत पर बूड़िया थाने में जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अर्जुन, जगीर, मीनू पाल, टोनी पाल, मोनू खत्री, बिट्टू पाल, नोदा दुची, कामखेड़ शर्मा, किरण बक्शी, आशिक, संजीव, सुलेमान, इलियास, नौसाद, शीतल, सुरेशो, सीमा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम करने से लोगों को परेशानी हुई थी। इस कारण 17 आरोपी नामजद करते हुए 60 पर केस दर्ज किया गया है। - जसबीर सिंह, -एसएचओ थाना बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed