{"_id":"62e826eba9336916131e2bbf","slug":"case-against-unknown-electricians-yamuna-nagar-news-knl1165505162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बिजली कर्मियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बिजली कर्मियों पर केस
विज्ञापन
जठलाना। ट्रांसफार्मर के जंपर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय संजय की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात बिजली निगम कर्मचारियों के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में संधाली निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा संजय कुमार बिजली निगम रादौर में करीब आठ साल से अनुबंध पर काम कर रहा था। रविवार को भी संजय ड्यूटी पर था। दोपहर 12 बजे वह रादौर के बिजली निगम कार्यालय के बाहर संजय से मिला था। संजय ने बताया था कि रतनगढ़ गांव के पास स्थित रौनकपुर डेरा के यहां ट्रांसफार्मर से लाइट खराब हो गई है। लाइट ठीक करने के लिए उसने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर परमिट लिया है। इसके बाद वह गांव लौटा आया और इस दौरान फोन आया कि संजय कुमार को करंट लग गया है। वह गांव के कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। संजय का शव ट्रांसफार्मर के ऊपर बिजली की तारों में फंसा था। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई।
उन्होंने संजय के शव को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा और उसे एंबुलेंस की मदद से रादौर के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जरनैल ने शिकायत में कहा कि संजय की मौत बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।