फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against SI, ASI also accused of sending brother to take bribe

Yamuna Nagar News: रिश्वत लेने के लिए भाई को भेजने के आरोपी एसआई, एएसआई पर भी केस

Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case against SI, ASI also accused of sending brother to take bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। एनडीपीएस एक्ट के केस से नाम निकलवाने के लिए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए करनाल के गांव जडौली निवासी इस्लाम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, ब्यूरो द्वारा इस्लाम को रिश्वत के रुपये लेने के लिए भेजने के आरोपी उसके भाई एसआई महबूब अली व एएसआई पवन पर भी केस दर्ज किया है।
एसआई महबूब अली हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में तैनात हैं। उसके व एएसआई पवन के कहने पर ही इस्लाम रिश्वत के यह पैसे लेने के लिए गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी एसआई महबूब अली व एएसआई पवन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के थाना के एएसआई पवन की शिकायत पर 19 जून 2022 को थाना शहर जगाधरी में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इस केस में ही पुलिस ने साबिर को गिरफ्तार किया था। साबिर के बयान पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बादी माजरा निवासी बिलाल को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि उसका केस से नाम निकालने के लिए एसआई महबूब अली व एएसआई पवन ने दो लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एक लाख 40 हजार रुपये में बात तय हुई थी। जिसकी शिकायत एंटी क्रप्शन ब्यूरो को दी गई। इसके बाद ही आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। नारकोटिक्स ब्यूरो के एसआई महबूब अली व एएसआई पवन ने रिश्वत का पैसा देने के लिए बिलाल को करनाल के कुंजपुरा में बुलाया। यहां पर महबूब अली के भाई इस्लाम को भेजा गया। उसे एक फर्नीचर की दुकान में बुलाया। वहां रिश्वत लेते इस्लाम को पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में इस्लाम, एसआई महबूब अली व एएसआई पवन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed