{"_id":"5f42da438ebc3e876b0db1f0","slug":"car-petrol-burn-home-yamuna-nagar-news-knl41738260","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी कार पर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी कार पर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग
विज्ञापन
पेट्रोल छिड़कर जलाई गई कार।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप के वीनानगर कॉलोनी घर के बाहर खड़ी कार पर शनिवार देर रात करीब एक बजे पेट्रोल डालकर बदमाशों ने आग लगा दी। आग के बाद हुए धमाका से मालिक और पड़ोसी जागे। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर चुकी थी। कार के पास एक पेट्रोल की कैन व सिगरेट लाइटर बरामद हुआ है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसकी व परिवार की किसी व्यक्ति से रंजिश नहीं है।
वीनानगर निवासी सर्वेश कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंप मेन बाजार में जूस शॉप चलाता है। शनिवार को बाजार बंद होने के कारण वह घर पर ही था। रात को खाना खाकर वह करीब दस बजे सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी बबली, दोनों बेटिया जाग रही थीं। जबकि दो साल का बेटा सो रहा था। करीब 12 बजे सभी सो गए। देर रात एक बजे के करीब उन्हें एक धमाका सुनाई दिया। जिससे उनकी आंख खुली और घर से बाहर आ गए। इस दौरान देखा की उसकी कार धूं धूं कर जल रही है। शोर सुनकर पड़ोसी भी बाहर आ गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक कार जल चुकी थी। इसकी सूचना गांधीनगर थाना में दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच के दौरान पुलिस को कार के पास से एक पांच लीटर तेल का कैन पड़ा मिला। जिसमें थोड़ा सा पेट्रोल था। वहीं पास में एक सिगरेट लाइटर भी पड़ा पाया गया। बदमाशों ने कार पर तेल छिड़कर कर आग लगाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गली में कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
बॉक्स
दस दिन पहले भी दी थी शिकायत
सर्वेश कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले भी उसने कार क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दी थी। सर्वेश ने बताया कि 12 अगस्त को गली का ही युवक अपनी गाड़ी घर से बाहर निकाल रहा था। सर्वेश ने बताया कि इस दौरान युवक ने टक्कर मार उसकी कार का बंपर तोड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह झगड़े पर उतर आया। जिसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।