फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car collided with tree, two friends died

Yamuna Nagar News: कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Sat, 25 Feb 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, two friends died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। शादी समारोह में आए दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली बीडीपीओ कार्यालय के पास हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
देहरादून निवासी राहुल तायल और छछरौली निवासी मयंक सिंगला वीरवार रात को क्षेत्र के एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह में आए थे। शादी के दौरान रात को वह पैलेस से अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर कुछ काम के लिए छछरौली चले गए। रात लगभग दो बजे दोनों वापस पैलेस में आयोजित शादी समारोह में आ रहे थे। कार मयंक चला रहा था। जैसे ही वे छछरौली खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्राली को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

अनियंत्रित होने के बाद कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची छछरौली पुलिस ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। छछरौली थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की जान गई, 11 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर ताज फार्म के पास शुक्रवार देर शाम ट्रक व टाटा एस वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टाटा एस वाहन में सवार 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
टाटा एस वाहन के चालक श्यामपुर निवासी संदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह श्यामपुर व मछरौली गांव के मजदूरों को मजदूरी करने के लिए मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अनाज के गोदाम में लेकर आया था। शाम को छुट्टी के बाद वह मजदूरों को लेकर अपने गांव की तरफ लौट रहा था। उसके वाहन में श्यामपुर और मछरौली गांव के 12 मजदूर सवार थे। जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर जब वह ताज फार्म के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार सभी मजदूरों को चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मजदूरों को उपचार दिया गया। इलाज के दौरान रिंकू निवासी बिलासपुर की मौत हो गई। छछरौली थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि हादसे में ट्रक की डीजल की टंकी भी फट गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिंकू निवासी बिलासपुर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर एक मजदूर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed