फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car collided with tree, three friends dead, one serious

पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, three friends dead, one serious
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : Yamuna Nagar
खजूरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार सामने से अचानक वाहन आने पर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार खाई में पलट गई। खिड़की खुलने से कार सवार एक युवक बाहर निकल गया, जबकि तीन दोस्त कार के नीचे दब गए। हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुए। मृतकों की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव सुरा निवासी गौरव (25) अजय (24) और गांव अलीपुरा निवासी मोहित कुमार (29) के रूप में हुई। गांव सुरा निवासी गौरव (23) घायल है। चारों दोस्त घूमने के लिए जठलाना की तरफ आए थे। पुलिस ने घायल गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्त से कार मांग कर लाया था गौरव, घूमने के लिए जठलाना की तरफ आए थे चारों दोस्त
कुरुक्षेत्र के गांव सुरा निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राईवरी का काम करता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त चंदेडा निवासी विनोद से कार मांग कर लाया था। जिसे देर शाम वापस करने जा रहा था। रास्ते में विनोद को फोन किया तो पता चला कि वह अभी करनाल है। तभी उसके पास दोस्त अलीपुरा निवासी मोहित का फोन आया। उसने उसे जरूरी काम से अपने गांव बुलाया। वहां से वह मोहित को लेकर वापस बड़शामी अड्डे पर गया। जहां उसके गांव सुरा निवासी अजय कुमार और गौरव कुमार मिले। वह भी उनके साथ कार में बैठ गए। तभी मोहित ने जठलाना साइड में जरूरी काम की बात कही और वे जठलाना की तरफ कार में चल पड़े। इस दौरान कार मोहित चलाने लगा और वह साइड वाली सीट पर बैठ गया। पिछली सीट पर अजय और गौरव बैठे हुए थे। खजूरी जठलाना रोड पर पहुंचते ही सामने एक वाहन तेज गति से उनकी तरफ आ गया। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराकर पलट गई। इस दौरान गौरव कार से बाहर गिर गया, जबकि मोहित, अनूप, गौरव कार के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तीनों दोस्तों का कार से बाहर निकाला। चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मोहित, अनूप और गौरव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक युवक घायल है। मामले में घायल युवक गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। -जठलाना थाना प्रभारी, धर्मपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed