फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Canter full of cattle caught, 14 buffaloes and ten cattle freed

Yamuna Nagar News: मवेशियों से भरा कैंटर पकड़ा, 14 भैंसे, दस कटड़े कराए मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Canter full of cattle caught, 14 buffaloes and ten cattle freed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलानौर नाके के पास सदर थाना पुलिस ने मवेशियों से भरा कैंटर पकड़ा है। जिसके अंदर से 14 भैंसों व 10 कटड़ों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना के एसआई सुरेंद्र ने बताया कि शाम के समय वह अपनी टीम के साथ कलानौर मोड पर गश्त कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर कैंटर में मवेशियों को यूपी की तरफ लेकर जाएगें। इस सूचना पर उन्होंने कलानौर नाके पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद अंबाला की तरफ से बताया गया कैंटर आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर जांच की गई तो उसमें 14 भैंसे व 10 कटड़े भरे हुए मिले। पशुओं के मुंह व पैर बांधे हुए थे। कैंटर से उत्तर प्रदेश के मानकमऊ निवासी आसिफ व शाहरून को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed