फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Canal front will be ready along the canal with Rs 10 crores

Yamuna Nagar News: नहर किनारे 10 करोड़ से तैयार होगा केनाल फ्रंट

Thu, 23 Jan 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Canal front will be ready along the canal with Rs 10 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर शहर के किनारे से होकर बह रही पश्चिमी यमुना नहर की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। नहर के किनारे के लिए कैनाल फ्रंट का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
प्रोजेक्ट के तहत नहर किनारे पर ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ सड़क और फुटपाथ का भी निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शासन की अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले करनाल में इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम हो चुका है।
विज्ञापन

साढ़े चार कि.मी. होगा फ्रंटः यमुनानगर शहर के पास से पश्चिमी यमुना नहर प्रवाहित होती है। नहर के किनारे पर अक्सर गंदगी के ढेर मिलते हैं। जिस कारण लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं शहर के लोग भी नहर में कूड़ा फेंकते हैं। जिसे देखते हुए नगर निगम ने नहर के किनारे ओपी जिंदल पार्क से दड़वा पुल तक करीब साढ़े चार किमी लंबा कैनाल फ्रंट बनाने की योजना तैयार की है। पहले आठ करोड़ रुपये से कैनाल फ्रंट तैयार करने का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था। लेकिन, प्रोजेक्ट में कुछ कमियां थी। जिसके बाद दोबारा से प्रोजेक्ट तैयार कर जरूरी बदलाव किए गए हैं। अब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट की फाइल शासन को भेजी गई है। फाइल को मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2026 तक यह काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कार्य ः नगर निगम के एक्सईएन विकास धीमान कैनाल फ्रंट की लंबाई करीब साढ़े चार किमी रहेगी। नहर की साइड में लोहे की जाली लगाई जाएगी। इसके बाद पत्थर की दीवार तैयार की जाएगी। दीवार से लगता हुआ फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके बाद ग्रीन बेल्ट विकसित होगी। जिसमें जगह-जगह बैठने के लिए स्थान बनाए जाएंगे। इसके साइड में रोड का निर्माण होगा। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed