Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two night shelters opened for the homeless

Yamuna Nagar News: बेसहारा लोगों के लिए खुले दो रैन बसेरे

Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two night shelters opened for the homeless
रैन बसेरे के रिकॉर्ड की जांच करते टीएफआई गोपाल बक्शी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्दी के मौसम में बेसहारा, असहाय और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम ने ट्विनसिटी में दो स्थायी रैन बसेरे तैयार किए हैं। जगाधरी बस स्टैंड और रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन के सामने बनाए गए इन रैन बसेरों में 96 लोगों के ठहरने और सोने की व्यवस्था की गई है।
मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर रैन बसेरों में गर्म कंबल, गद्दे, बिस्तर, पेयजल, शौचालय और रोशनी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संत निरंकारी भवन के सामने सुलभ शौचालय के ऊपर बने स्थायी रैन बसेरे में 48 और जगाधरी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में भी 48 लोगों के सोने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने का प्रबंध किया गया है। दोनों रैन बसेरों में निगरानी और सहायता के लिए निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ट्विनसिटी में करीब 100 ऐसे लोग हैं, जो बेसहारा हैं और खुले आसमान के नीचे रात बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ इन लोगों को ठंड से बचाना निगम की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों में सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही यमुनानगर बस स्टैंड के पास भी रैन बसेरा शुरू किया जाएगा। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री की जाती है।


टीएफआई ने लोगों से ली सुविधाओं की जानकारी
नगर निगम के टीएफआई गोपाल बक्शी ने सोमवार रात दोनों रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी संतुष्टि जानी। इस दौरान गर्म कंबल, बिस्तर, लाइट और पेयजल व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रत्येक व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मेयर और निगम आयुक्त ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात बिताता दिखाई दे तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में मदद करें या नगर निगम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed