फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Called the shopkeeper by luring him to give three times the money, three lakh snatched crooks escaped

तीन गुणा रुपये देने का लालच देकर दुकानदार को बुलाया, फिर तीन लाख छीन बदमाश हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Called the shopkeeper by luring him to give three times the money, three lakh snatched crooks escaped
यमुनानगर। तीन गुणा रुपये देने का लालच देकर बदमाशों ने दुकानदार कैंप बुलाकर उससे तीन लाख रुपये छीन लिए। बदमाश ने तीन लाख रुपये के बदले 9 लाख रुपये देने की बात कहकर दुकानदार को बुलाया था। यहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद चार बदमाश उससे तीन लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों पर धोखाधड़ी व छीना झपटी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटी लाइन की संत नगर छोटी लाइन निवासी मोहित ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करियाने की दुकान है। उसकी दुकान पर हमीदा निवासी एक व्यक्ति सामान लेने के लिए आता था। एक दिन हमीदा निवासी वह व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसे कहा कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आएगा। वह उस व्यक्ति को मिल ले। वह उसका बहुत फायदा कर सकता है। उसके कहे अनुसार उसके मोबाइल पर उस व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे कैंप बाजार के सामने मिलने के लिए बुलाया। वह आरोपी से मिलने के लिए वहां चला गया। वहां पर आरोपी व्यक्ति उसे मिला। आरोपी ने उसे कहा कि उसे उनको तीन लाख रुपये देने होंगे। वह उसे तीन गुणा रुपये करके नौ लाख रुपये देंगे। वह आरोपी की बातों में आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे नकली नोट बताकर दस हजार रुपये दिए और उन्हें बाजार में चलाने के लिए कहा। लेकिन वह सभी नोट असली थे। उसने उन सभी नोटों को आसानी से बाजार में चला दिया। उसके बाद फिर से आरोपी ने उसे फोन किया और उसी जगह मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने उसे कहा कि उसे 20 हजार रुपये टोकन मनी देनी होगी। वह 20 हजार रुपये लेकर फिर से आरोपी से मिलने के लिए चला गया। वह आरोपी को 20 हजार रुपये देकर उससे पैसे लेकर आ गया। अगले दिन फिर से आरोपी को उसके पास फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे दो लाख 80 हजार रुपये लेकर आने को कहा। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे तीन लाख के बदले नौ लाख रुपये देगा। उसने दो लाख रुपये अपनी पत्नी के अकाउंट से निकलवाए और 80 हजार रुपये घर से लिए। रुपये लेकर वह आरोपी के कहे अनुसार कार में मंडेबर चौक के पास पहुंच गया। जहां उसे वह व्यक्ति मिला। आरोपी उसे कार में ही हरनौल की तरफ लेकर गया। जहां पर उसे बाइक पर दो व्यक्ति मिले। आरोपियों ने काला बैग पकड़ा हुआ था। आरोपियों ने उसे दो लाख 80 हजार रुपये उसे देने को कहा। मगर उसने बिना पैसे देखे रुपये देने से मना कर दिया। मोहित ने बताया कि इसी दौरान एक कार से व्यक्ति उतर कर नीचे आया। जिसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

आरोपियों ने उसे पैसे देने को कहा। पैसे न देने पर आरोपियों ने उसे नशीले पदार्थ व अन्य केस में फंसाने की धमकी देने लगे। मगर उसने पैसे देने को मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे मौत का भय दिखाकर उससे दो लाख 80 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। उसने घर आकर घटना के बारे अपनी पत्नी को बताया। बाद में उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चार युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी व लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि अज्ञात चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed