फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cadets were told about the role of NCC in the camp.

Yamuna Nagar News: शिविर में कैडेट्स को एनसीसी की भूमिका के बारे बताया

Thu, 16 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cadets were told about the role of NCC in the camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





जगाधरी। गढ़ौली स्थित यमुना इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस दौरान प्री-ग्रुप गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी का महत्व और लाभ विषय पर व्याख्यान करवाया गया। इसमें गुरु नानक खालसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरिंद्र सिंह कंग मुख्य वक्ता रहे। डॉ. कंग ने एनसीसी की भूमिका के बारे बताया। उन्हाेंने कहा कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। अन्य सत्र में कैप्टन गीतु खन्ना ने आपदा प्रबंधन के बारे में बताया व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए।

दस दिवसीय शिविर ब्रिगेडियर रोहित सेहगल, ग्रुप कमांडर, अंबाला ग्रुप के निर्देशों पर लगाया जा रहा है। कर्नल जितेन्द्र सिंह दहिया प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में दस कॉलेजों और नौ स्कूलों के लगभग 450 कैडेट भाग ले रहे हैं। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जोशप्रीत सिंह और थर्ड ऑफिसर गोपाल, केयरटेकर अधिकारी सरिका मित्तल और तरनदीप शिविर में भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षण दल में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, बीएचएम शुक्ल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed