फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cadets were apprised of the importance of discipline and dedication

Yamuna Nagar News: कैडेट को बताया अनुशासन और समर्पण का महत्व

Mon, 15 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cadets were apprised of the importance of discipline and dedication
शिविर के दौरान कैडेट को जानकारी देते 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अ​धिकारी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अंबाला ग्रुप थल सैनिक शिविर में कैडेट्स ने उत्साह दिखाया। शिविर में जेडआरओ अंबाला छावनी से सूबेदार मेजर किशोर चंद्रा ने सशस्त्र बलों में प्रवेश विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेट को शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया।
उन्होंने कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती की विभिन्न योजनाओं, पात्रता, चयन प्रक्रिया व उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। इसके साथ सूबेदार कलाम नेगी ने एनसीसी के उद्देश्य और लक्ष्य विषय पर व्याख्यान दिया और चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहसिक भावना और राष्ट्र सेवा के मूल्यों से कैडेट्स को अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यह शिविर अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशों पर लगाया जा रहा है। शिविर की निगरानी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक कर रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के नेतृत्व में संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed