{"_id":"6a21ce96fb0b9a0cd50ff435","slug":"cadets-received-training-in-map-reading-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157194-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैडेट को दिया मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैडेट को दिया मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण
Fri, 05 Jun 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी शिविर में कैडेट को जानकारी देते सैन्य अधिकारी। संस्थान
- फोटो : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से लगाए जा रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को दूसरा दिन रहा। शिविर में कैडेट को एनसीसी के उद्देश्यों, मानचित्र अध्ययन, सैन्य संकेतों, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
केयर टेकर अधिकारी नीलम ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में कैडेट्स को चरित्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहसिक भावना, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण तथा निःस्वार्थ सेवा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी युवाओं में जिम्मेदारी व राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है।
हवलदार राजेश ने कैडेट्स को मानचित्र अध्ययन और परंपरागत संकेत चिह्नों के विषय का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने दिशा ज्ञान, भौगोलिक संकेतों की पहचान तथा मानचित्रों के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी साझा की। वहीं, सूबेदार गुरमीत ने स्थल चिन्हों और सैन्य संकेतों के महत्व पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
इसके साथ युद्ध व सैन्य अभियानों के दौरान संचार व्यवस्था और संकेतों की भूमिका के बारे में बताया। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व कौशल से संबंधित गतिविधियों में भी अभ्यास करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण से कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर का संचालन में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह और बटालियन के प्रशिक्षण स्टाफ के नेतृत्व में किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और केयर टेकर अधिकारी भी प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल हैं। दस दिवसीय शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य जीवन की मूलभूत जानकारियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। शिविर के दौरान कैडेट्स में भारी उत्साह देखने को मिला।
-- -- -- -- -- -- --