फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CA will fill enthusiasm among workers today

Yamuna Nagar News: सीए आज भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
CA will fill enthusiasm among workers today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीएम बनने के बाद पहली बार रविवार को नायब सिंह सैनी यमुनानगर आ रहे हैं। वे यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में शाम चार बजे रैली को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे करेंगे। एक दिन पूर्व शनिवार को भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों से लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से रैली की तैयारियां की गईं।
एक ओर भाजपा नेता व पदाधिकारियों ने बैठकों कर कार्यकर्ताओं व लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया, वहीं रैली स्थल पर टेंट लगाने से लेकर कुर्सियां पहुंचा दी गई। साथ ही शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद आसपास भरे पानी में मिट्टी गिराई गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी व लेबर पेयजल व अन्य प्रबंध पूरे करते नजर आए। लोस चुनाव के मद्देनजर सीएम का दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से लोस चुनाव के लिए भाजपा की ओर से बंतो कटारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम की रविवार की रैली के बाद तीन अप्रैल को छछरौली अनाज मंडी में भी जनसभा प्रस्तावित है। चार दिन में सीएम के दो कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। इसे लेकर गत सप्ताह से भाजपा विधायक व अन्य नेता व पदाधिकारी बैठकें कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों के साथ रैली में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed