फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By pretending to be a customs officer, the cyber thug cheated the girl of 95 thousand rupees

खुद को कस्टम अधिकारी बताकर साइबर ठग ने युवती से ठगे 95 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
By pretending to be a customs officer, the cyber thug cheated the girl of 95 thousand rupees
यमुनानगर। खुद को कस्टम अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने जम्मू कॉलोनी बी निवासी कीर्ति तागरा से 95 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यूके से आए पाउंड से भरे पार्सल की फीस बताकर युवती के साथ ठगी की। युवती की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी बी निवासी कीर्ति तागरा ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। 24 मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके पास विदेश के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कस्टम अधिकारी बताते हुए बात शुरू की। आरोपी ने उससे कहा कि आपका पार्सल यूके से आया हुआ है, जो कस्टम में रुका हुआ है। उसने सोचा कि ये पार्सल उसकी कंपनी का है। आरोपियों ने उसे बताया कि पार्सल की 55 हजार रुपये फीस बनती है। यह फीस आरोपियों ने दिल्ली के एक बैंक खाते में जमा करवाने को कहा। आरोपियों की बातों में आकर उसने 55 हजार रुपये आरोपियों के बताए खाते में जमा करवा दिए। अगले दिन फिर से दूसरे नंबर से आरोपी का फोन आया। आरोपी ने उससे कहा कि उनके पार्सल में विदेशी मुद्रा पाउंड है। इसलिए 85 हजार रुपये और जमा कराने पड़ेंगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने 40 हजार रुपये और उनके दिए गए खाते में जमा करा दिए। इसके बाद जब उसने अपनी कंपनी में कॉल किया तो पता चला कि हमारा इस नाम से कोई पार्सल नहीं आया है। जब उसने आरोपियों के नंबरों पर संपर्क किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि साइबर ठगों ने उससे धोखाधड़ी करके 95 हजार रुपये की ठगी की है। उसने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed