फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By making a video in mobile, the married woman said that she was upset due to suspicion of her husband, then died by hanging

मोबाइल में वीडियो बनाकर विवाहिता ने कहा पति के शक करने से हूं परेशान, फिर फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
By making a video in mobile, the married woman said that she was upset due to suspicion of her husband, then died by hanging
यमुनानगर। पति के शक करने से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने मोबाइल पर वीडियो भी बनाई, जिसमें पति के शक करने को आत्महत्या की वजह बताई। मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की चौधरी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी साक्षी उर्फ पिंकी की शादी नवंबर माह में लालडू मंडी निवासी कमल कुमार के साथ हुई थी। यह रिश्ता विकास नगर निवासी सुमेर चंद ने कराया था। तब उसने बताया था कि लड़का दवाइयों की कंपनी में लगा हुआ है और 40 हजार रुपये प्रति माह कमाता है। शादी के बाद पता चला कि कमल कोई काम नहीं करता और झूठ बोलकर रिश्ता कराया गया। आरोप है शादी के बाद ससुराल में उसकी बेटी को छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन

यही नहीं आरोपी कमल उसकी बेटी पर शक करता था। परेशान होकर 12 दिन पहले उसकी बेटी मायके आ गई थी। वीरवार को उसकी बेटी साक्षी के पास उसके पति कमल ने फोन किया, जिसके बाद से वह उदास थी। फिर कमल ने उसके बेटे के पास फोन किया और कहा कि साक्षी उसका फोन नहीं उठा रही। तब साक्षी घर पर अकेली थी। उन्होंने पड़ोसी पारस को कहा कि वह घर पर जाकर देखें कि साक्षी फोन क्यों नहीं उठा रही। पारस घर पहुंचा तो बेटी साक्षी ने फंदा लगाया हुआ था। सूचना मिलने पर वे तुरंत घर पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी का मोबाइल चेक किया तो उसने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाई हुई थी, जिसमें उसने कहा है कि उसका पति उस पर शक करता है। वह अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती, इसलिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बेटी साक्षी ने दामाद कमल से परेशान होकर आत्महत्या की है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में मृतका के पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed