{"_id":"610af32b8ebc3eaa07282371","slug":"by-keeping-13-months-on-cineplex-lease-only-rs-yamuna-nagar-news-knl788853180","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 माह सिनेप्लेक्स लीज पर रखकर केवल तीन माह के दिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 माह सिनेप्लेक्स लीज पर रखकर केवल तीन माह के दिए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। छह लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से लीज पर सिनेप्लेक्स लेकर दंपती ने दस माह के किराए की अदायगी नहीं की। किराए अदायगी न करने पर सिनेप्लेक्स मालिक ने दंपती पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पर थाना सेक्टर 17 की पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिंपल सिनेप्लेक्स जगाधरी के मालिक दिनेश गुप्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी रिकी एम जैन व उसकी पत्नी शिप्रा जैन श्री इंटरप्राइजेज में पार्टनर है। साल 2018 में आरोपी दंपती ने उनका सिनेमा लीज पर लिया था। सौदे के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें प्रति महीना छह लाख देने तय किया था। इन लोगों ने 13 महीने तक से सिनेमा चलाया। आरोपियों ने सिनेमा चलाकर खूब कमाई की। उन्हें केवल तीन महीने के पैसे ही दिए। 10 महीने के 60 लाख रुपये आरोपियों ने उन्हें नहीं दिए। इसके अलावा भी और रुपये बकाया हैं। जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने कुछ चेक दिए। चेक बाउंस हो गए। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि सिनेप्लेक्स के मालिक की शिकायत पर आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।