फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Business affected by traffic jams on Old Radaur Road

Yamuna Nagar News: पुराने रादौर रोड पर जाम से कारोबार प्रभावित

Wed, 08 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Business affected by traffic jams on Old Radaur Road
पुराने रादौर रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल पुराना रादौर रोड और पुराो सहारनपुर रोड पर लगातार लगने वाले जाम ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। संकरी सड़क, भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क किनारे माल उतारने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। इसका सीधा असर बाजार के कारोबार पर पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि जाम से परेशान होकर ग्राहक अब दूसरे बाजारों का रुख करने लगे हैं। नगर पालिका और यातायात पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों के अनुसार पहले महाराजा अग्रसेन चौक के पास बैरिकेड्स लगे होने से ओवरलोड ट्रकों और ट्रालों की आवाजाही नियंत्रित रहती थी। बैरिकेड्स टूटने के बाद भारी वाहन दिनभर इस मार्ग से गुजर रहे हैं। कई बार दुकानों के बाहर ही ट्रक खड़े कर माल उतारा जाता है, जिससे सड़क और संकरी हो जाती है। ऐसे में एक बड़ा वाहन फंसने पर पूरे बाजार में लंबा जाम लग जाता है। विवेक अग्रवाल ने बताया कि जाम के कारण ग्राहक बाजार तक पहुंचने से बचते हैं। कई लोग खरीदारी किए बिना ही लौट जाते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विक्की अग्रवाल का कहना है कि यदि दिन के बजाय रात के समय माल उतारने की व्यवस्था हो जाए तो दिन में यातायात सुचारु रह सकता है और ग्राहकों को राहत मिलेगी। नवीन अग्रवाल ने कहा कि सड़क किनारे ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। कई बार पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती और घंटों जाम लगा रहता है। नरेंद्र मित्तल ने बताया कि बाजार में छोटे दुकानदार भी खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन जाम के कारण उन्हें परेशानी होती है। इससे बाजार की साख पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन स्थायी समाधान निकाले : महेंद्र मित्तल
उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। बाजार से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जाए और टूटे बैरिकेड्स दोबारा लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल भी दुकानदारों को वाहनों की सही पार्किंग के लिए जागरूक करता है, लेकिन सभी के सहयोग के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे की ओर से लगाए गए खंभों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका खामियाजा व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed