फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses returned from the fair, problems of passengers will be solved

Yamuna Nagar News: मेले से लौटीं बसें, दूर होगी यात्रियों की दिक्कत

Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Buses returned from the fair, problems of passengers will be solved
कपालमोचन मेला खत्म होने के बाद दो दिन से यमुनानगर डिपो की हरियाणा रोडवेज बसें पहले जैसे अन्य रूटों पर चलने लगी हैं। फिलहाल मेले के बाद कई चालक-परिचालक छुट्टी पर होने से रूटों पर बसों के फेरे कम ही हैं, जिसमें खासकर जिले के ग्रामीण रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज अफसरों की मानें तो स्टाफ के छुट्टी से लौटने पर अगले दो से तीन दिन में डिपो से संचालित सभी रूटों पर पहले जैसी बस सेवा हो जाएगी। कपालमोचन व आदिबद्री क्षेत्र में 23 से 27 नवंबर तक पांच दिवसीय अंतरराज्यीय मेला लगा, जिसमें हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं को अलग-अलग रूटों से ले जाने व वापसी कराने को यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की बसे चलाई गईं।
विज्ञापन

इन पांच दिन डिपो की 70 बसें मेले के रूटों पर चलीं, जिससे डिपो से संचालित होने वाले अन्य रूटों के लिए बसें कम रह जाने के कारण उन पर बसों के फेरे कम करने पड़े। मेले के अंतिम दिन मेले के रूटों पर बसों की संख्या और बढ़ा दी गई। जिससे अन्य रूटों के यात्रियों को मेले के पांच दिन आने-जाने में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला खत्म होने पर दो दिन से डिपो की बसें दोबारा पहले जैसे रूटों पर लौटने लगी हैं, पर अभी कई चालक-परिचालक छुट्टी पर होने से रूटों पर पहले जैसे बसों के फेरे नहीं है। उन पर फिलहाल बसों के फेरे कम हैं, जिसमें खासकर जिले के ग्रामीण रूट शामिल हैं। इन पर अगले दो से तीन दिन में छुट्टी से लौटने पर पूरा स्टाफ होने पर पहले जैसी बस सेवा होने की संभावना है।


पूरा प्रयास है कि जिन रूटों पर यात्री अधिक हैं, उन पर पहले जैसी ही बस सेवा दी जाए। इसके अलावा अन्य रूटों पर यदि कहीं यात्री अधिक होते हैं या किसी तरह की मांग होती है, तब उसी मुताबिक बसों का संचालन किया जा रहा है। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed