{"_id":"664008ea8bee231537027ad4","slug":"bus-will-be-available-from-railway-station-to-jagadhri-every-half-hour-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118837-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन से जगाधरी के लिए हर आधे घंटे पर मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन से जगाधरी के लिए हर आधे घंटे पर मिलेगी बस
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चोक रूट से हटाई सिटी बस जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लगा दी गई है। इससे रूट पर हर आधे घंटे बाद सिटी बस हो गई है। अब यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि पहले हर एक घंटे पर बस सेवा थी।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों के शुरुआत में मुख्य दो रूट थे, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड व दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी रहा।
इनमें जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी को खत्म दो इलेक्ट्रिक एसी बसें छह मार्च से जगाधरी-छछरौली रूट पर लगाई गईं, जिसे यमुनानगर-छछरौली रूट कर दिया गया है यानी रूट को यमुनानगर से छछरौली वाया जगाधरी कर दिया गया है, जिस पर यमुनानगर छछरौली तक प्रति यात्री किराया 30 रुपये हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरे जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर अभी तक तीन इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही थी, जिनमें से एक बस निकाल उसे 21 अप्रैल से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाया गया लेकिन हफ्तेभर बाद ही जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह रूट बंद कर दिया गया।
इस रूट से हटाई बस को दोबारा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर लगा दिया गया है। इससे इस रूट पर बसों की संख्या तीन होने से हर आधे घंटे बाद बस सेवा हो गई है।
जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह रूट बंद कर जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर दोबारा तीन बसें चला दी गई है। जिससे इस रूट पर हर आधे घंटे पर बस सेवा हो गई है।
- दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।