{"_id":"eaea9e65656ab8401637f4a4003709e0","slug":"bus-turn-over-scorpio-youth-dies-twelve-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो पर बस पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो पर बस पलटी, युवक की मौत
यमुनानगर
Updated Sun, 01 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73-ए पर शनिवार सुबह गांव पंजेटो के पास एक कार को ओवरटेक करते समय एक बस स्कॉर्पियो पर पलट गई।
इससे स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारा गया युवक जगाधरी की इशोपुर कॉलोनी का रहने वाला था।
बस धार्मिक यात्रा पर दिल्ली से देहरादून जा रही थी। बस एक कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही स्कॉर्पियों के ऊपर पलट गई। स्कॉर्पियों में सवार लोग देहरादून से शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक जाम रहा।
जानकारी के अनुसार, जगाधरी की इशोपुर कॉलोनी के रहने वाले राज कुमार की भतीजी की देहरादून में शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शनिवार सुबह देहरादून से वापस लौट रहे थे।
राज कुमार का बेटा नमन (19), उसका बड़ा भाई अमन और परिवार के कुछ सदस्य एक स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक दूसरी स्कॉर्पियों में सवार थे। शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 73-ए पर पंजेटो-मुकारमपुर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक बस कार को ओवरटेक कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान बस की स्पीड अधिक होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सामने से आ रही स्कॉर्पियो के एक हिस्से पर पलट गई। पलटने के बाद बस घसीटती चली गई और पीछे से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से जा टकराई, जिससे उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गए।
पहली स्कॉर्पियो में सवार नमन के सिर के ऊपरी हिस्से में गहरा जख्म होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक मंधार निवासी सुखचैन, नमन का बड़ा भाई अमन, नमन के रिश्तेदार मुरारी, रायपुरान गली निवासी तेजिंद्र घायल हो गए।
वहीं, पीछे आ रही दूसरी स्कॉर्पियो में सवार चार व्यक्तियों को चोटें आईं। उधर, बस में सवार दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी इंद्रपीत सिंह और दिल्ली निवासी जयदीप सहित चार अन्य लोग भी घटना में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जगाधरी के एक निजी अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना में बस और दोनो स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो र्गइं।
ढाई घंटे हाईवे पर रहा जाम
नेशनल हाईवे पर बस के पलटने और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के कारण सड़क के दोनों और जाम लग गया। सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह न होने के कारण कुछ देर में ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस और स्कॉर्पियो को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई।
पहले स्कॉर्पियो को किनारे कर वाहनों के निकलने की जगह बनाई गई। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को किनारे करवाया गया। इससे करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।