फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus service for Trilokpur every quarter hour

Yamuna Nagar News: त्रिलोकपुर के लिए हर सवा घंटे में बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Trilokpur every quarter hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्रिलोकपुर में लग रहे मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। यमुनानगर-त्रिलोकपुर रूट के लिए यमुनानगर डिपो की छह बसों के परमिट मिले हैं। यह छह बसें रूट पर चौसर लगा रही हैं, जिससे सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक यमुनानगर से त्रिलोकपुर की हर सवा घंटे में बस मिल रही है।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में तीन देवियों का धाम है। यहां मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित प्राचीन मंदिर पर चैत्र व शारदीय नवरात्र में मेला लगता है। खासकर चैत्र नवरात्र में मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिले से भी हजारों श्रद्धालु नवरात्र में त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते हैं, क्योंकि जिले के काफी लोगों की मां बाला सुंदरी कुलदेवी भी हैं। यही कारण है कि हरियाणा रोडवेज की ओर से यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए नवरात्र में विशेष बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन

समय सारिणी बदलने की मांग 
यमुना विहार कॉलोनी के रमन वत्स, अनिल, भारती ने कहा कि त्रिलोकपुर की मां बाला सुंदरी उनकी कुलदेवी हैं, जहां चैत्र नवरात्र में लगने वाले मेले में हर बार मां के दर्शनों व आशीर्वाद के लिए जाते हैं। हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर से बस सेवा शुरू हो गई है, पर इनकी समय सारिणी बदलनी चाहिए। मौजूदा बसों के समय पर त्रिलोकपुर के लिए निकलने पर वापसी में शाम हो जाती है, क्योंकि त्रिलोकपुर मेले में भीड़ के बीच वापसी में एक से तीन घंटे का समय लग जाता है, इसलिए उनकी मांग है कि सुबह चार बजे से रूट पर बस सेवा शुरू की जाए और इसके बाद हर एक घंटे बाद शाम छह बजे तक त्रिलोकपुर के लिए बस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के मद्देनजर त्रिलोकपुर के लिए यमुनानगर से विशेष बसें चलाई गई है। इसके लिए छह बसों के परमिट मिले हैं। यह छह बसें रूट पर चौसर लगा रही हैं। इससे करीब एक से सवा घंटे पर रूट की बस हो गई है। प्रयास रहेगा कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -कर्म सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed