{"_id":"63fa67aaa7b3e711a107b0e4","slug":"bus-driver-himself-will-announce-when-the-stoppage-comes-yamuna-nagar-news-c-18-1-41418-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टॉपेज आने पर अब खुद चालक करेगा अनाउंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टॉपेज आने पर अब खुद चालक करेगा अनाउंसमेंट
Sun, 26 Feb 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अब यात्रियों को बस रुकवाने के लिए तनाव लेने की जरूरत नहीं होगी। जब उनका स्टॉपेज आएगा तो खुद चालक माइक से अनाउंसेेंट कर यात्रियों को इसकी जानकारी देगा। सबसे ज्यादा फायदा लंबी दूरी के यात्रियों को होगा। बस चालक के पास ही तार वाला माइक लगा होता है जो अनाउंसमेंट के लिए होता है।
रोडवेज की बसों में सवारियों के पास लगे पोल के पास ही एक लाल बटन लगा होता है। इसका भी यात्री स्टॉप पर बस रुकवाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही इस बटन को दबाया जाता है उसका मैसेज चालक के पास चला जाता है। इसके बाद चालक बस को रोक देता है। लेकिन इसकी जरूरत बहुत ही कम होती है। चूंकि ज्यादातर स्टॉपेज की अनाउंसमेंट खुद परिचालक ही कर देता है। बता दें यमुनानगर रोडवेज के बेड़े में 126 ऑनरूट पर हैं जो अलग-अलग मार्गों पर चल रही हैं। इन्हीं बसों से डिपो को रोजाना 12 से 13 लाख रुपये का राजस्व होता है।
चालक के पास ही वायर वाला माइक लगा होता है जिसमें चालक को स्टॉपेज के लिए अनाउंसमेंट करनी होती है। इससे यात्रियों को भी काफी फायदा होता है। लेकिन अक्सर परिचालक ही खुद सवारी को उसके स्टॉपेज के बारे में जानकारी दे देता है। लेकिन लाल बटन का प्रयोग इमरजेंसी के लिए होता है। जो खुद यात्री को बस रूकवाने के लिए दबाना होता है। -बालकराम, महाप्रबंधक रोडवेज।