{"_id":"66c12b9460b5185bbe04df96","slug":"bus-accident-kills-young-man-friend-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123942-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस की टक्कर युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस की टक्कर युवक की मौत, दोस्त घायल
Sun, 18 Aug 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। नेशनल हाईवे 344 पर अधोया मोड़ के पास बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों दोस्त हरिद्वार से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में अनाज मंडी कुरुक्षेत्र निवासी सुमित ने बताया कि वह अपने दोस्त बीड़ पिपली निवासी 40 वर्षीय बॉबी के साथ हरिद्वार स्नान के लिए गया था। जब वे बाइक पर लौट रहे थे। अधोया मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया।