{"_id":"66b162db20beb2b6610fdb54","slug":"bullet-and-bolero-vehicles-with-black-film-seized-for-bursting-crackers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123293-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पटाखे बजाने पर बुलेट, ब्लैक फिल्म चढ़ी बोलेरो गाड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पटाखे बजाने पर बुलेट, ब्लैक फिल्म चढ़ी बोलेरो गाड़ी जब्त
Tue, 06 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही पुलिस ने भी एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
गलत दिशा में चल रहे वाहन, बेतरतीब पार्किंग, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने, साइलेंसर से पटाखे बजाने व शीशों पर काली टेप लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करने के लिए सड़कों पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिस वजह से आने जाने वालों को परेशानी होती हैं। ऐसे वाहनों का चालान कर और इंपाउंड भी किया जाएगा।
आमतौर पर शहर में कोई भी पार्किंग सुविधा न होने से लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से कहीं भी खड़ा कर चलते बनते हैं। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को लघु सचिवालय के पीछे सेक्टर-17 की सड़क, शहीद भगत सिंह चौक, ताऊ देवी लाल कॉंपलेक्स, कोर्ट रोड, मटका चौक पर यातायात नियमों का पालन न करने वालों वाहन चालकों के चालान किए गए। इस दौरान बुलेट से पटाखे बजाने, ब्लैक फिल्म चढ़ी एक बोलेरो गाड़ी को इंपाउंड किया गया है।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग छोटी गाड़ियों को छोड़ बडे वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से लगा देते हैं। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का भी चालान किया जाएगा। जो भी वाहन नियमों को तोड़ेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार गश्त करेगी। पुलिस नहीं चाहती कि सड़क दुर्घटनाएं हों, जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़े। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें।