{"_id":"65a5b70b57232430ca02d8b4","slug":"budiya-road-will-be-built-soon-travel-will-be-easy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12451-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जल्द बनेगी बूड़िया रोड, सफर होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जल्द बनेगी बूड़िया रोड, सफर होगा सुगम
Tue, 16 Jan 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अब जल्द ही बूड़िया रोड का नौ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई जाने वाली इस सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए नालों का भी निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को नगर निगम के वार्ड नंबर चार के बूड़िया सामुदायिक केंद्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने की।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मेयर मदन चौहान के साथ कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस रोड का नवनिर्माण होने से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पिछले काफी समय से इस रोड के निर्माण के लिए लोग मांग कर रहे थे।
वहीं कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से बातचीत की। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में उन्होंने मौके पर ही बनाए गए पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना के तहत लाभ पात्रों को रजिस्ट्रियां दी।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि , विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। शहरवासियों ने एलईडी वैन के जरिए हरियाणा व केंद्र सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा। इस दौरान नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, परिवार पहचान पत्र, एनडीसी पोर्टल, स्वामित्व योजना, आधार कार्ड अपडेट आदि हेल्प डेस्क लगाए गए।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।