फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BSP took out a protest march and burnt the effigy of minister Bedi

Yamuna Nagar News: बसपा ने रोष मार्च निकाल फूंका मंत्री बेदी का पुतला

Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
BSP took out a protest march and burnt the effigy of minister Bedi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बसपा नेता बृजपाल छप्पर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व लोगों ने मंगलवार को थाना छप्पर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ हाईवे तक रोष मार्च निकाला। उन्होंने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। छप्पर हाईवे पर मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला जलाया।
प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को अनुसूचित जाति वर्ग का भाग्यविधाता और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमूर्ति बताने को लेकर दिए गए मंत्री के बयान का विरोध कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर को मांग पत्र राज्यपाल के नाम दिया सौंपा गया।
विज्ञापन

बृजपाल छप्पर ने कहा कि हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सिरसा में मुख्यमंत्री के समक्ष एक जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की तुलना पूज्य डाॅ. भीमराव आंबेडकर से की और सीएम को बहुजन समाज का भाग्य विधाता बताया। कृष्ण बेदी के बयान से पूरे सर्व समाज के लोगों में गहरा रोष हैं। डॉ, आंबेडकर के संविधान पर आज पूरा देश चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का काम किया जिसकी वजह से नायब सैनी मुख्यमंत्री व कृष्ण बेदी मंत्री बने हुए हैं। बेदी ने मंच पर यह अमर्यादित भाषा बोलकर दलित समाज का अपमान किया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग का भगवान तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ही हैं। बहुजन समाज पार्टी बेदी के बयान की घोर निंदा करती है।

मंत्री बेदी जब तक अपने दिए बयान पर माफी नहीं मांग लेते तब तक यह मामला शांत नहीं होने वाला। यदि मंत्री ने तुरंत सर्व समाज से माफी नहीं मांगी तो समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होगा। उन्होंने राज्यपाल से मंत्री को तुरंत प्रभाव से मंत्री पद से हटाने की मांग की।
इस मौके पर मामचंद कटारिया, रामशरण, महिंद्रपाल, यशपाल, नरेश राणा, लाला राम, सुशील कुमार, कश्मीरी लाल, हरबंस, कृष्ण, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed